रामपुर, दिसम्बर 15 -- ट्रकों से तेल निकालने वाले गिरोह का लोगों ने पीछा कर उन्हें दौड़ा लिया। हालांकि लोगों के हाथ एक भी व्यक्ति नहीं आ पाया। कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़े वाहनों से तेल चुराने वाला गिरोह सक्रिय हैं। गिरोह रात में किसी समय धावा बोल देता है और खड़े ट्रकों व कैंटरों से तेल चोरी करके फरार हो जाता है। इसी बीच बीते शनिवार की रात चोरों ने नैनीताल हाईवे स्थित एक ढाबे पर खड़े ट्रकों पर धावा बोल दिया। चोरों ने जल्दी जल्दी ट्रक की टंकियों के ढक्कन खोले और तेल चुराने का प्रयास करने लगे। तभी वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने देख लिया और शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर होटल पर भोजन कर रहे चालक दौड़ पड़े। साथ ही गिरोह की घेराबंदी करने लगे। मगर आनन फानन में गिरोह एक स्कॉर्पियो कार में बैठकर फरार हो गया। इस दौरान चालक रमनपाल और लखविंदर सिं...