रामपुर, जनवरी 27 -- बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भूमि के बंटवारे को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। तहसील क्षेत्र के गांव डोहरिया निवासी दर्शन सिंह खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके अनुसार उनका बड़ा पुत्र हरमीत सिंह बाजवा और छोटा पुत्र नवनीत सिंह में पिछले काफी समय से भूमि के बंटबारे को लेकर विवाद चल आ रहा है। इसी विवाद के चलते सोमवार की शाम को दोनों भाइयों में पुनः विवाद हो गया। जिससे गुस्साए नवनीत सिंह ने बड़े भाई हरमीत सिंह के गोली मार दी। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि छोटे भाई ने गोली मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.