रामपुर, फरवरी 2 -- बिलासपुर। सोमवार की शाम विहिप कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के गेट पर प्रदर्शन किया और तहरीर सौंप एक व्यक्ति के विरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एक विवाहिता ने दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति पर जबरन तरीके से शादी का दबाव बनाने और धर्म बदलने के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विश्व हिन्दू परिषद के जिला सहमंत्री विजय कोहली और नगराध्यक्ष प्रमोद दिवाकर के नेतृत्व में पीड़ित परिवार और कार्यकर्ता स्थानीय कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली के गेट पर हंगामा किया और नवागत प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर सौंप दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। महिला ने बताया कि उसके पति जनरल स्टोर चलाते हैं। उन्होंने एक वर्ष पूर्व दूसरे समुदाय के कारपेंटर से घर ...