नोएडा, जनवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सदर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को बिलासपुर में अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त कराकर करीब 900 वर्गमीटर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इस जमीन की अनुमानित कीमत लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये से अधिक है। सदर तहसील के उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि लेखपाल नीरज लता, पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ बिलासपुर पहुंचीं। यहां कॉलोनाइजर दो तालाबों की जमीन पर कब्जा कर अवैध कॉलोनी काट रहे थे। तालाबों पर बाउंड्री वॉल का काम पूरा हो चुका था और प्लॉटिंग की जा रही थी। प्रशासन की ओर से कॉलोनाइजरों को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन उन्होंने अवैध निर्माण बंद नहीं किया। योजनाबद्ध तरीके से टीम ने कार्रवाई की। तालाब की खसरा नंबर 1360 की 300 मीटर और दूसरे खसरा नंबर 461 की 600 वर्गमीटर जमीन कब्जा मुक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.