रामपुर, मार्च 12 -- होली के त्योहर के मद्देनजर नगर की विभिन्न मस्जिद कमेटियों ने जुमे की नमाज का समय बढ़ा दिया है। मस्जिदों में निर्धारित समय से डेढ़ से दो घंटे के बाद नमाज अदा की जाएगी। प्रशासन की पहल और आपसी भाईचारे को बनाएं रखने के लिए नगर की विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज का समय बढ़ा दिया है। नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित खजूरों वाली मस्जिद में दो बजकर 15 मिनट पर जुमे की नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा भट्टी टोला स्थित हाजीजी वाली मस्जिद, बंजारान वाली मस्जिद, नूरी मस्जिद आदि अन्य मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए समय बढ़ाया दिया। इन मस्जिदों में निर्धारित समय से डेढ़ से दो घंटे के बाद नमाज अदा की जाएगी। नमाज के लिए बढ़ाएं गए टाइम का नोटिस मस्जिद परिसर में चस्पा कर दिया गया। वहीं, खजूरों वाली मस्जिद में भी कमेटी ने बैठक कर समय बढ़ाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.