रामपुर, अप्रैल 5 -- मंडी समिति में आढ़तियों पर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए आरटीआई एक्टिविस्ट ने कार्रवाई की मांग की। वहीं, शिकायत पर सचिव ने मंडी के 180 आढ़तियों को नोटिस थमा दिया है। आरटीआई एक्टिविस्ट अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि नैनीताल हाईवे स्थित तराई क्षेत्र की नवीन मंडी अनाज की खरीद फरोख्त में प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। लेकिन, इस मंडी में मौजूद व्यापारियों पर आए दिन बिजली चोरी जैसे गंभीर आरोप लगते रहते हैं। पूर्व में भी बिजली कर्मियों ने सचिव से मंडी परिसर में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी किए जाने का आरोप लगाया था। कर्मचारियों का आरोप था कि मंडी में बिना बिजली का मीटर लगाए व्यापारी एयरकंडीशनर चला रहे हैं। सीमा से अधिक बिजली खपत की जा रही है, जिससे विभाग पर अतिरिक्त बोझ पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.