रामपुर, मार्च 24 -- नगर में एक ट्रक ड्राइवर की महाराष्ट्र में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजन शव लेने महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए हैं। नगर के मोहल्ला विशारत नगर निवासी जलील अहमद खां पेशे से ट्रक ड्राइवर थे। वह बीते शनिवार को ट्रक लेकर महाराष्ट्र गए थे। इसी बीच रास्ते में महाराष्ट्र और दिल्ली हाईवे स्थित नासिक शहर के निकट एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें ट्रक के केबिन से बाहर निकाला और इलाज के लिए एक नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से इलाज को लेकर जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उधर, मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद रोते बिलखते परिजन शव लेने महाराष्ट्र रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.