मुरादाबाद, दिसम्बर 25 -- सड़क हादसे में बुधवार को रामपुर सैफनी के बाइक सवार ललित को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, गंभीर हालत में मुरादाबाद जिला अस्पताल लाया गया। जहां गुरुवार को युवक की मौत हो गई। बुधवार को रामपुर सैफनी निवासी रायपुर मजरा के ललित 26 अपनी बाइक से बिलारी जा रहा था, इसी बीच बिलारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गंभीर युवक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते उसे मुरादाबाद जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां गुरुवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...