मुरादाबाद, फरवरी 4 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी की ओपीडी में इन दिनों खांसी, जुकाम और एलर्जी से संबंधित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ओपीडी में तैनात डॉ. श्वेताम्बरी ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार प्रदान किया। डॉ. श्वेताम्बरी ने बताया कि बदलते मौसम, धूल-मिट्टी और एलर्जी के बढ़ते प्रभाव के कारण श्वसन संबंधी समस्याओं वाले मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। उन्होंने मरीजों को सलाह दी कि वे मौसम के अनुरूप सावधानी बरतें, धूल और ठंडी हवा से बचाव करें तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार खांसी, तेज जुकाम, सांस लेने में तकलीफ या एलर्जी के लक्षण दिखने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। समय पर इलाज कराने से संक्रमण और जटिलताओं से बचा जा सकता है। अस्पताल प्रशासन ने ...