मुरादाबाद, फरवरी 5 -- राजा का सहसपुर स्थित लक्ष्मी जी शुगर मिल में दैनिक मजदूर की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। बिलारी विधायक की पहल पर चीनी मिल प्रशासन और मृतक के परिजनों के बीच वार्ता हुई। जिसके बाद चीनी मिल ने परिजनों को मुआवजा राशि सौंपी। बिलारी चीनी मिल में दैनिक मजदूर राकेश पुत्र छिद्दा की चीनी मिल गन्ना चैन की चपेट में आने से मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार के लोग कार्यवाही की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। घटना की जानकारी होने पर बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने चीनी मिल प्रशासन से वार्ता की और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने, मृतक के बेटे को नौकरी दिलाने की मांग रखी, जिस पर चीनी मिल ने मृतक के परिजनों को पांच लाख सत्तर रुपए की मुआवजा राशि सौंपी और बेटे को नौकरी पर रखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.