मुरादाबाद, फरवरी 21 -- तहसील सभागार में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में 38 शिकायतों में 4 का मौके पर निस्तारण हुआ। एडीएम (ई) संगीता गौतम ने शिकायतों को सुनकर उसका निस्तारण किया। इस बीच चार शिकायतों का ही केवल निस्तारण हो पाया जबकि अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम का गठन किया गया। एसडीएम विनय कुमार सिंह, तहसीलदार अंकित गिरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...