मुरादाबाद, दिसम्बर 14 -- लाइब्रेरी में पढ़ने आए एक युवक को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के बाद पुलिस ने चार नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। बिलारी के गांव मुडिया राजा के रहने वाले मुन्ना सिंह पुत्र रेवत सिंह ने रविवार को दी अपनी तहरीर में बताया कि उनका बेटा हिमांशु चौधरी ओमबिहार कॉलोनी के पीछे गुरुकुल लाइब्रेरी में पढ़ता है। 13 दिसंबर को करीब 2 बजे उसका बेटा लाइब्रेरी में पढ़ रहा था। इसी दौरान जिला रामपुर के थाना सैफनी के गांव छितौनी निवासी राहुल यादव, नितिन सैनी, डेयरी संचालक जितेंद्र यादव उसका मजदूर रावेश यादव और एक अज्ञात व्यक्ति लाइब्रेरी से उसके बेटे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। ओम विहार कॉलोनी में एक डेयरी पर ले जाकर उसके बेटे को बुरी तरह से मारा पीटा। किसी तरह से जान बचाकर बेटा वहां से भाग निकल...