मुरादाबाद, अप्रैल 13 -- हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर बिलारी के अनेकों मंदिरों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें भारी तादात में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। बिलारी के सीमानगर स्थित बालाजी मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर मंदिर को बड़े ही सुंदर तरीके से सजाया गया था। सवेरे भगवान श्री बालाजी का चोला चढ़ाया गया हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। यहां पर सवेरे भगवान श्री हनुमान चालीसा के अलावा सुंदरकांड का पाठ हुआ भारी तादाद में पहुंची महिलाओं ने सुंदरकांड में हिस्सा लिया। इसके अलावा भजन संकीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति की। मंदिर प्रांगण के बाहर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.