मुरादाबाद, जनवरी 27 -- नगर व देहात क्षेत्र में सोमवार को गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। अनेक स्कूल - कालेजों पर ध्वजारोहण हुआ, इसके साथ ही कई लोगों ने गणतंत्र दिवस का महत्व भी बताया। अमरपुरकाशी के कृषि औद्योगिक इंटर कॉलेज, ग्रामोदय महाविद्यालय एवं शोध संस्थान, ग्रामोदय लॉ कॉलेज, कृषि औद्योगिक प्राइमरी पाठशाला अमरपुर काशी में संयुक्त रूप से संस्थापक मुकुट सिंह, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र गुप्ता, प्रबंधक बलराम शर्मा, अपर प्रबंधक अशोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष कुशल ठाकुर, प्राचार्य अशोक सिंह, प्रधानाचार्य आशीष कुमार जादौन, प्रधानाध्यापिका रेनू सिंह, विनोद यादव ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। हाथीपुर के एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक राजीव सहाय को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय योगदान देने पर मुरादाबाद की पुलिस लाइन में राज्य मंत्...