मुरादाबाद, दिसम्बर 25 -- क्षेत्र के नरसरा गांव से कस्बा बिलारी जा रहे दो युवकों की बाइक गन्ना समिति के पास डीसीएम से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई,वहीं दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को घर से बिलारी बाइक से सामान लेने जा रहे संजीव पुत्र रामप्रसाद 19 एवं बसंत पुत्र बांदू सिंह 21 वर्ष निवासीगण ग्राम नरसरा की बाइक थाना बिलारी क्षेत्र अंतर्गत गन्ना समिति के पास आगे जा चल रही डीसीएम से टकरा गई, जिससे संजीव एवं बसंत गंभीर घायल हो गए, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी भिजवाया, जहां डाक्टर ने संजीव को मृत घोषित कर दिया गया तथा दूसरे युवक बसंत को चोट आने पर भर्ती किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...