मुरादाबाद, सितम्बर 11 -- बिलारी। रुस्तम नगर सहसपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर गुरुवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें किसानों को रवि मौसम में फसलों के उत्पादन तकनीक की जानकारी दी गई। किसानों को फूलगोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली, बंद गोभी की वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। प्रमुख संयोजक डॉक्टर सौरभ तोमर ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती के उपाय बताएं। यहां कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर हसन तनवीर के अलावा डॉक्टर विश्वेंद्र भी मौजूद रहे। इस मौके पर भारी तादात में किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...