मुरादाबाद, मार्च 23 -- बिना लाइसेंस के आधार कार्ड का बायोमैट्रिक अपडेट करने का कार्य चलने की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने ई-सेवा केंद्र पर छापेमारी की। मौके से संचालक को हिरासत में लिया गया। युवक बिना लाइसेंस के बायोमैट्रिक अपडेट कर रहा था। आरोपी युवक के खिलाफ एसआई की ओर से केस दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर बिलारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि एसआई अर्जुन सिंह को एक सूचना मिली कि रुस्तमनगर सहसपुर निवासी वाजिद हुसैन बिलारी के मोहल्ला साहू कुंज में ई-सेवा केंद्र पर आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट कर रहा है। उक्त सूचना के बाद बिलारी पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में उक्त केंद्र पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मौके पर केंद्र संचालक वाजिद हुसैन से आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट करने के बारे में जानकारी की तो वह कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.