रामपुर, दिसम्बर 7 -- क्षेत्र के दोनों प्रमुख स्टेट हाईवे पर तेजी से चल रहे चौड़ीकरण के कार्य से विकास के रास्ते खुलने की उम्मीद है। लंबे समय से निर्माण कार्य के कारण प्रभावित यातायात अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। भमौरा से बिलारी तक के स्टेट हाईवे पर पिछले कई महीनों से चल रहा चौड़ीकरण कार्य अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। वाहन सरपट दौड़ने लगे हैं। यहां करीब 80 फीसदी काम निपट चुका है। हालांकि शाहबाद-स्वार-बाजपुर मार्ग पर चालीस फीसदी काम ही हो सका है। अधिकारियों ने इस हाईवे को पूरा करने के लिए जून तक की डेडलाइन दी है। शाहबाद से बाहर जाने वाले अधिकतर रोड खराब थे। शाहबाद से सर्वाधिक यातायात रामपुर और बिलारी रोड पर रहता है। दोनों मार्गो का हाल यह था कि बेशुमार गड्डों के कारण वाहनों में एक्सीलेटर से ज्यादा ब्रेक का इस्तेमाल हो रहा था। पिछले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.