मुरादाबाद, दिसम्बर 20 -- थाना बिलारी क्षेत्र में गोकशी की घटना के खुलासे में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, गोकशी के उपकरण और एक वैगनआर कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार 15 दिसंबर की रात ग्राम सिकारपुर के जंगल में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। 19 दिसंबर की रात मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें सेबू और आसिफ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने गोकशी की घटना स्वीकार की है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...