मुरादाबाद, दिसम्बर 5 -- लक्ष्मी शुगर मिल ने एक साथ 52 करोड़ 45 लाख रुपए का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों को किया गया है। चीनी मिल के उपाध्यक्ष सुभाष खोखर ने बताया, इसमें पिछले साल का समस्त बकाया और वर्तमान पेराई सत्र का 25 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान, गन्ना समिति का अंशदान भी शामिल है, उसे कर दिया गया है। मिल उपाध्यक्ष ने बताया कि इस बार गन्ना पेराई सत्र 11 नवंबर से शुरू हुआ है। इसमें से 25 नवंबर तक का भुगतान तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने बताया इसी प्रकार कृषक भाइयों को गन्ने का भुगतान किया जाता रहेगा। उन्होंने गन्ना किसानों से आह्वान किया है कि चीनी मिल को स्वच्छ एवं ताजा गन्ने की आपूर्ति करते रहें किसी कोल्हू, क्रेशर आदि को गन्ना नहीं देकर अपना समस्त गन्ना चीनी मिल को ही दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...