बांका, फरवरी 3 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र के बिलारी गांव में मारपीट मामले के फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। गंभीर धाराओं में नामजद पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घर पर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तहार चस्पा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के बाद से ही आरोपी सुरेश यादव एवं उनके पिता पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे हैं। लगातार फरारी को देखते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई की। इश्तहार चस्पा करने की कार्रवाई के दौरान अपर थानाध्यक्ष आकाश आर्यन, अवर निरीक्षक सबा अहमद खान एवं उपेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि यदि फरार आरोपी एक सप्ताह के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कुर्की...