मुरादाबाद, फरवरी 15 -- नगर के मोहल्ला अंसारियान के राजमिस्त्री की हरियाणा में मकान बनाते समय गिरने से मौत हो गई। परिवार में मौत की सूचना पहुंची तो सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव बिलारी पहुंचा। बड़ी तादात में लोग घर पहुंच गए। जहां गमगीन माहौल में मृतक को सुपुर्दे खाक किया गया। बिलारी के मोहल्ला अंसारियान के रहने वाले 45 वर्षीय राजमिस्त्री मुनव्वर मलिक अपने दो बेटे नाजिम और नवाजिश के साथ पिछले 5साल से हरियाणा के झज्जर में राजमिस्त्री का काम करते थे। हरियाणा के झज्जर में बीते दिन वह काम कर रहे थे। मकान बनाते समय वह नीचे गिर गए। इस हादसे के बाद राजमिस्त्री मुनव्वर अली की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को शव घर पहुंचा। मृतक का तीसरा बेटा अजीम केरल में काम करता है जबकि एक बेटी मेह...