मुरादाबाद, मार्च 29 -- बिलारी के सीडीपीओ पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री नियुक्ति में वसूली के आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस मामले में आरोप लगाने और क्षेत्र के सीडीपीओ को बुलाया है। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी ने सोशल मीडिया पर सीडीपीओ पर आरोप मढ़ा है, जिससे प्रकरण चर्चा में है। बिलारी से भाजपा के प्रत्याशी रहे सुरेश सैनी की फेसबुक आईडी से जारी पोस्ट में सीडीपीओ पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती में धांधली का आरोप लगा है। बताया गया है कि उनकी पत्नी फोन करके चयनित कार्यकत्रियों से रकम मांग रही है, जबकि सीडीपीओ ने आरोप से इनकार किया है। बिलारी ब्लॉक में 65 और कुंदरकी में 67 भर्ती निकली थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी जानकी देवी आर्या ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी और आरोप लगाने वाले को कार्यालय बुलाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.