पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- पीलीभीत। बिलसंडा के घनश्यामपुर गांव में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री की बुधवार सुबह ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई। पति का आरोप है कि पत्नी को निर्वाचन के एसआईआर कार्य के लिये भी अफसरों ने लगाया था। अत्यधिक दबाव पत्नी की मौत का कारण बना है। वहीं बाल विकास विभाग की प्रभारी सीडीपीओ का कहना है कार्यकत्री की ड्यूटी लिखित रूप से नहीं लगी है। सिर्फ सहयोग के लिये समन्वय बनाकर काम कर रहीं थीं। नगर से सटे घनश्यामपुर गांव के रहने वाले रमेश चन्द्र ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे के वक्त उनकी पत्नी तारावती (50) की हार्टअटैक से मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्नी को विभागीय कार्य के अलावा एसआईआर के काम की भी जिम्मेदारी अफसरों ने दबाब बनाकर दी थी। सुबह शाम उसकी मॉनिटरिंग और फार्म अपलोडिंग से लेकर विभागीय कार्य के तना...