पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- पीलीभीत। बिलसंडा क्षेत्र में राजकीय इंटर कालेज खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है। कालेज से जुड़े अभिलेख लगाकर प्रस्ताव को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय भेजा गया है। जनपद भर में राजकीय इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज समेत अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन कालेज संचालित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समय-समय पर राजकीय इंटर कालेज खोले जाने की मांग उठती रहती है। इस पर विभागीय कार्यवाही की जाती है। अब बिलसंडा ब्लाक क्षेत्र के करेली गांव में राजकीय इंटर कालेज खोलने की कवायद तेज की गई है। कालेज खोलने से संबंधित सभी अभिलेख तैयार कर प्रस्ताव बनाकर निदेशालय भेज दिया गया है। अगर कालेज की मंजूरी मिलती है, तो ग्रामीण क्षेत्र के परिवारीजनों के बच्चों को पढ़ाई में लाभ मिलेगा। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताय...