हरदोई, दिसम्बर 3 -- बिलग्राम। अहलेबैत (अ.स.) के प्रसिद्ध शायर और सामाजिक रूप से सम्मानित व्यक्तित्व स्वर्गीय मोहम्मद आमिर ख़ान 'आमिर फ़ैज़ाबादी' के चेहलुम की मजलिस उनके पैतृक गाँव रसूलपुर में अत्यंत शांति और गरिमा के साथ सम्पन्न हुई। प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में मोमिनीन, उलेमा-ए-किराम, शायर तथा सामाजिक हस्तियाँ कार्यक्रम में शामिल हुईं। मजलिस को मौलाना गज़नफ़र अब्बास तूसी क़बिला और मौलाना शरर नक़वी क़बिला ने खिताब किया। दोनों वक्ताओं ने आमिर फ़ैज़ाबादी का स्मरण करते हुए उनके स्नेही स्वभाव, इंसानियतभरे जज़्बे और साहित्य व समाज में दिए योगदान को भावपूर्ण शब्दों में याद किया। मजलिस के दौरान देशभर से पहुंचे शायरों ने मार्मिक कलाम और नव्हों की पेशकश कर माहौल को गमगीन कर दिया। प्रतिष्ठित उलेमा और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी ताज़ियत पेश कर...