देहरादून, फरवरी 24 -- पौड़ी। सतपुली के बिलखेत में 26 फरवरी से आयोजित होने वाले नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल की तैयारियां जोर पकड़ने लगी है। सीडीओ ने फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए इसकी समीक्षा की और व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने को कहा। सीडीओ ने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन को जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसे यादगार बनाया जाएगा। रेखीय विभागों के अफसरों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल अनिवार्य रूप से लगाएं जाए ताकि योजनाओं की जानकारी लोगों को मिल सके। सीडीओ ने कहा कि इस दौरान हेल्थ टीम भी यहां तैनात रहेगी और यहां स्वास्थ्य शिविर लगेगा। इस दौरान दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के भी निर्देश दिए। पर्यटन विभाग प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग, पोस्टर और बैनर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा। आयोजन में सांस्कृतिक दल भी प्रस्तुतिय...