दरभंगा, फरवरी 22 -- बिरौल। अनुमंडल मुख्यालय के सभी नौ केंद्रों पर शनिवार को मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। सभी केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल आवंटित 6,352 में से 85 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एसडीओ शशांक राज ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। शेष परीक्षाएं भी इसी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएंगी। बेनीपुर में 43 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित : बेनीपुर। मैट्रिक परीक्षा के अनुमंडलीय शहर में पांच केंद्रों पर शनिवार को विज्ञान विषय के प्रथम एवं द्वितीय पाली में 4145 में 43 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सूत्रों के मुताबिक विज्ञान विषय की प्रथम पाली में बहेड़ा कॉलेज बहेड़ा में 704 में 1...