दरभंगा, फरवरी 19 -- बिरौल। अनुमंडल मुख्यालय के सभी नौ परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को तीसरे दिन मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अनुमंडल कार्यालय से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार दोनों पालियो में कुल आवंटित 6,374 परीक्षार्थियों में से 6,290 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 84 अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्र से निष्कासन या कदाचार की सूचना नहीं मिली। परीक्षा के दौरान एसडीओ शशांक राज ने सभी केंद्रों पर भ्रमण कर सघन जांच, वीक्षक की सतर्कता तथा प्रश्नपत्र वितरण की प्रक्रिया का अवलोकन किया। एसडीओ ने बताया कि परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...