दरभंगा, मार्च 28 -- बिरौल। थाना क्षेत्र में चलाई जा रही धर -पकड़ अभियान के तहत पुलिस में गुरुवार को एक शराब तस्कर एवं दो कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर सीमावर्ती जिला समस्तीपुर के पिपरा गांव का रहने वाले शिवाजी साहू है।वह बिगत 5 वर्षों से फरार चल रहा था। जिसे कांड के अनुसंधानक पु.अ.नि केसरी नंदन कुमार ने गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर नेउरी गांव से गिरफ्तार राजगीर सदा एवं भीखो सदा के विरूद्ध मारपीट के मामले में वह फरार चल रहा था। जिसे न्यायालय से कुर्की वारंट होने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.