चम्पावत, अगस्त 28 -- चम्पावत में गौरा महोत्सव का आगाज हुआ। महिलाओं ने बिरुड़ पंचमी पर सप्त अनाज भिगोया। धार्मिक अनुष्ठान के बीच सप्त अनाज को भिगो कर घर के मंदिर में रखा गया। चम्पावत में कुछ दिन सातूं-आठूं महोत्सव की धूम मचेगी। चम्पावत के कई स्थानों में गुरुवार को बिरुड़ पंचमी पर सप्त अनाज भिगोया गया। पुरोहित दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान के बीच चना, गेहूं, गुरूंस, मटर, कलों, राजमा और सोटी आदि सात प्रकार के अनाज को बर्तन में भिगोया गया। सप्त अनाज के साथ पोटली में गेहूं, सरसों, हल्दी, दुर्वाघास और हरा फल रखा। उन्होंने बताया कि सप्तमी यानि को सं, बंध, धान, माना, तिल और तुलसी से गौरा, महेश और गणेश की मूर्ति का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद गौरा महेश की झांकी निकाली जाएगी। इसी दिन महिलाएं हाथ में डोर धारण करेंगी। अष्टमी को पूजा अर...