जमशेदपुर, मार्च 30 -- श्री श्री शीतला माता मंदिर श्रीश्री सार्वजनिक नवरात्रि ज्वारा एवं बजरंग अखाड़ा गाढ़ाबासा में चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव की प्रारंभिक विधि बिरीह भिगोना मंदिर परिसर में पूजा के साथ संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप बिरीह भिगोना में ज्योत प्रज्वलन के एक दिन पूर्व सात प्रकार के अनाज गेहूं, जौ, उड़द, चना, मटर, मूंग, मसूर का मिश्रण कर समाज के प्रमुख लोगों द्वारा पांच-पांच मुट्ठी एक मिट्टी के बड़े पात्र में पानी के साथ डालकर भिगोया जाता है। रविवार को खाद और मिट्टी के साथ उसका रोपण किया जाएगा और संध्या बेला में 41 अखंड ज्योत का प्रज्वलन किया जाएगा। समाज का मानना है की भगवान ब्रह्मा और शिव द्वारा इस विधि-विधान की शुरुवात की गई थी। अनाज के मिश्रण से जो ज्वारा उत्पन्न होता है, उसके रंगों से प्रगति का अनुमान लगाया जाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.