कन्नौज, जनवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के कच्छपुरा बिराहिमपुर में सपा के पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने सराहनीय पहल करते हुए गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। सर्दी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों जरूरतमंद परिवारों, दिव्गयांगजनों तथा विधवाओं को कंबल प्रदान किए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 100 बेड वाला अस्पताल तथा राजकीय इंटर कॉलेज के साथ बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराईं और बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराकर क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया और कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का कार्य हम सभी को मिलकर करना है। उन्होंने वर्तमान सरकार पर समाजवादी कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.