गाजीपुर, अक्टूबर 1 -- दिलदारनगर। फुल्ली गांव स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में नवरात्रि और दशहरा के अवसर पर सोमवार की रात भव्य बिरहा कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुप्रसिद्ध बिरहा गायक धर्मेंद्र सोलंकी ने खाटू श्याम व आल्हा-ऊदल की वीरगाथा सुनाई, वहीं गायिका रजनीगंधा ने सती अनसूया व काग भुसुंडी का प्रसंग प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे। आयोजन समिति ने अतिथियों व कलाकारों का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूरी रात तक कार्यक्रम में लोगों ने लोककला का भरपूर आनंद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.