भदोही, फरवरी 16 -- सुरियावां। नगर पंचायत सुरियावां स्थित निमकौरिया तालाब तट पर महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार का विराट बिहरा का मुकाबला हुआ। बिरहा का शुभारंभ चेयरमैन विनय चौरसिया ने फीता काटकरा किया। बिरहा सुनने वालों की भीड़ देर रात्रि तक उमड़ी रही। इस दौरान चेयरमैन का आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बिरहा भोजपुरी गीतों का पहचान है। प्रयागराज की गायिका प्रियंका माधुरी एवं भदोही के प्रदीप कुमार यादव के बीच मुकाबला हुआ। इस मौके पर विजय उपाध्याय, आलोक कुमार, कैलाश, लल्ला, भोला, विक्की सिंह, गणेश, चंदन, दिनेश कुमार, जयशंकर, फारुख आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...