गाजीपुर, फरवरी 23 -- मरदह। क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद में अखिल भारतीय बिरहा लोक गीत समिति द्वारा स्व. रामदेव यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन बच्चू यादव के आवास पर संपन्न हुआ, जहां क्षेत्र के कलाकारों और ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कवि एवं शिक्षक रामनिवास यादव ने कहा कि रामदेव यादव बिरहा के तानसेन थे और इस विधा में उनका कोई सानी नहीं था। वे उत्कृष्ट गायक होने के साथ दानी और स्वाभिमानी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके शिष्यों में बेचन राजभर, विजय लाल यादव, दिनेश लाल यादव 'निरहू' और बालचरन यादव जैसे राष्ट्रीय स्तर के कलाकार शामिल रहे। बताया गया कि उन्होंने गड़वाघाट मठ में भजन गाते हुए देह त्यागी। समिति ने सरकार से उन्हें मरणोपरांत पद्मश्री देने की मांग की। कार्यक्रम में अध्यक्ष सूबेदार यादव, मंत्री ...