कोडरमा, सितम्बर 2 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पिपराडीह में बिरसोडीह आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें पिपराडीह, कोंको व बिरसोडीह पंचायत के महिला समूह की दर्जनों महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम में प्रमुख मंजू देवी, जिप सदस्य महा देव राम, कांको मुखिया श्यामदेव यादव, बिरसोडीह मुखिया बीरेंद्र यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा जेएसएलपीएस के उद्देश्य और महिलाओं को स्वावलंबन बनाने की दिशा में उचित व सकारात्मक प्रयास करने के लिए झारखंड सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराया गया। वक्ताओं ने महिलाओं के सामाजिक,आर्थिक व सांस्कृतिक विकास पर प्रकाश डाला। मौके पर महिला समूह की काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.