सुल्तानपुर, मई 15 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। बिरसिंहपुर से बगियागांव जाने वाली सड़क कई सालों से खराब है। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय के प्रयास के बाद इस सड़क का कायाकल्प हो जाएगा। गुरुवार को भूमिपूजन के बाद इसका निर्माण होगा। इस सड़क के निर्माण के बाद लोगों को आने जाने में काफी सुविधा होगी। सदर जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के बिरसिंहपुर से बगियागांव की सड़क का निर्माण लंबे इंतजार के बाद शुरू होने जा रहा है। हल्की सी बरसात होने पर सड़क की हालत और भी खराब हो जाती थी। कई सालों से इस सड़क के बनवाए जाने की मांग इलाके के लोग कर रहे थे। जयसिंहपुर तहसील, ब्लाक और जिला मुख्यालय जाने में समस्या हो रही थी। बगियागांव में आयोजित कार्यक्रम में भूमि पूजन के बाद इस सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता श्रवण कुमार ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.