चाईबासा, अप्रैल 11 -- चाईबासा। बिरसा हरित चेतना अभियान के तहत चाईबासा वन प्रमंडल के मंझारी प्रखंड के बडा तोरलो पंचायत के सभागार में ग्रामीणों के साथ एक जागरूकता अभियान चलाया गया। बड़ा तोरलो के सभागार में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को रांची से आए प्रशिक्षक सुरसिंह हाई बुरु तथा जनार्दन सुंडी ने ग्रामीणों को विशेष रूप से वनों व पशुओं की रक्षा को लेकर जागरूक किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में गांव के वन समितियां का गठन किया गया और लोगों को उनके कर्तव्यों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वनरक्षक इग्नेश मुर्मू, चंदन कुमार मुकेश सेठ सहित बड़ी संख्या में आसपास के गांव के ग्रामीण इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...