हजारीबाग, अप्रैल 29 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत तलसवार पंचायत के पलान्डू गांव में बिरसा हरित चेतना अभियान के तहत बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कृष्ण दयाल महतो ने की। बैठक में बिरसा हरित चेतना अभियान के विषयों में लोगों को बताया गया। जल जंगल जमीन पर चर्चा की गई। प्राचीन काल से वन जीवन एवं मनुष्य के बीच संबंध के बारे में बताया गया। खेतों में केंचुआ खाद का प्रयोग करने के बारे में लोगों को समझाया गया। बैठक में ग्रामीणों ने जल जंगल बचाने का शपथ लिया। इसके साथ ही समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद महतो ,उपाध्यक्ष ईश्वर कुमार महतो, सचिव किरण कुमारी, उपसचिव बसंती देवी, कोषाध्यक्ष सुनीता कुमारी को बनाया गया। सदस्य के रूप में कृष्ण दयाल महतो, सोमर कुमार, रोशन कुमार प्रसाद, सरजू कुमार महतो, जयराम महतो, बबलू गंझू, का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.