पलामू, नवम्बर 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की झारखंड प्रदेश कमेटी के नेतृत्व में खूंटी जिले से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में खूंटी से निकाली गई भगवान बिरसा संदेश यात्रा का बुधवार को मेदिनीनगर में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। 15 नवंबर को भगवान बिरसा की जन्म स्थली उलिहातु से यात्रा निकाली गई है। संदेश यात्रा, चाईबासा, सरायकेला, लोहरदगा, लातेहार होते पलामू पहुंची। पलामू जिले के विभिन्न क्षेत्र व गढ़वा जिला होते हुए देवभूमि देहरादून पहुंचेगी। परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नीलेश कटारे, प्रदेश सह-मंत्री अभय वर्मा, प्रांत छात्रा सह-प्रमुख दीक्षा सिंह, विभाग संयोजक रामाशंकर पासवान, जिला संयोजक नीतीश दुबे, नगर मंत्री किसलय दुबे, नगर सह मंत्री गगन सिंह सुमित आदि यात्रा के साथ उपस्थित थे। इस क्रम में ...