धनबाद, सितम्बर 19 -- धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में 12 अक्तूबर को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। गुरुवार को यह जानकारी धनबाद सांसद ढुलू महतो ने जगजीवन नगर स्थिति सांसद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। मौके पर भाजपा के नेता एवं जिले के सभी खेल संघों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सांसद खेल महोत्सव के विभिन्न इवेंट से संबंधित पोस्टर जारी किया गया। बताया गया कि उद्घाटन अवसर पर कोई केंद्रीय मंत्री आएंगे, जिनकी घोषणा जल्द होगी। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर फिट इंडिया अभियान के तहत देशभर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। धनबाद में भी सांसद खेल महोत्सव में एक लाख से अधिक खिलाड़ियों को जोड़ना लक्ष्य है। इसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को निखारना है। झारखंड के ग्रामीण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.