बोकारो, नवम्बर 12 -- बिरसा मुंडा निःशुल्क विद्यालय प्रांगण में मंगलवार को संस्था प्रभारियों व शिक्षकों ने संयुक्त बैठक की। जिसकी अध्यक्षता जोगेंद्र प्रसाद कुशवाहा व संचालन चन्द्रेश्वर ठाकुर ने की। स्कूल के संस्थापक सह सचिव परशुराम राम ने कहा स्कूल परिसर में 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा जयंती धूम धाम से मनाया जाएगा। इस स्कूल में लगभग 75 छात्र-छात्राएं नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिसमें समाजसेवी के सहयोग से गरीब बचों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया जाता है। बैठक में हरिशंकर प्रसाद सोनी , ममता सिंह, गुड़िया देवी ,मीरा शर्मा विजय कुमार अजय कुमार अजय कुमार आदि शामिल रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.