पलामू, नवम्बर 18 -- मेदिनीनगर। जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर रांची से प्रारंभ बिरसा मुंडा संदेश यात्रा मंगलवार को पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर पहुंची। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर शहीद चौक पर संदेश यात्रा का स्वागत किया। संदेश यात्रा रांची से चलकर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तराखंड के देहरादून तक जाएगी। विहिप के पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, उपाध्यक्ष अजीत पाठक, जिला मंत्री अमित तिवारी, संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव, विशेष संपर्क प्रमुख किशोर पांडेय, बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह, उदय झा, देवराज शर्मा, दीक्षा कुमारी आदि ने संदेश यात्रा का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.