रांची, नवम्बर 15 -- खूंटी, संवाददाता। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने उनकी जन्मस्थली उलिहातु से भव्य भगवान बिरसा संदेश यात्रा की शुरुआत की। भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और रथ पूजन के साथ यह विशेष यात्रा आरंभ हुई। यात्रा के शुभारंभ के बाद जिला मुख्यालय खूंटी में एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जीवन-गाथा हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है। मुंडा ने कहा कि सीमित संसाधनों और पारंपरिक हथियारों के सहारे अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान खड़ा करना उनके साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अप्रतिम उदाहरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.