रांची, फरवरी 20 -- तोरपा, प्रतिनिधि। विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद पराडें एवं आरएसएस के प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा का शुक्रवार को तोरपा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। रांची से रनिया जाने के क्रम में दोनों कुछ देर के लिए तोरपा में रुके थे। एनएचपीसी गेट के समीप स्थानीय लोगों ने उनके काफिले को रोककर फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मिलिंद पराडें ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा संपूर्ण देशवासियों के लिए पूजनीय हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को आपस में बांटने का प्रयास किया जा रहा है और ऐसे तत्वों से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आंतरिक विभाजन के कारण हिंदू समाज पर बार-बार आक्रमण होते रहे हैं। उन्होंने जनसंख्या संतुलन पर चिंता व्यक...