रांची, जनवरी 9 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। छह जनवरी से चल रहे मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स टिकैत उमराव शूटिंग रेंज 3 में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता के चौथे दिन शुक्रवार को रिकर्व बालिका वर्ग व्यक्तिगत स्पर्धा में बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी सिल्ली की तीरंदाज मनीषा कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीती। मनीषा कुमारी ने फाइनल मुकाबले में राजस्थान की धृति शर्मा के साथ 6-4 से जीत अर्जित की। चौथे दिन में 3 स्वर्ण पदक सहित कुल पांच पदक झारखंड के झोली में आ चुका है। मनीषा कुमारी स्वर्ण पदक जीत कर चैंपियन बनने पर बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी सिल्ली के मुख्य संरक्षक सह पूर्व खेल मंत्री सुदेश कुमार महतो, अध्यक्ष नेहा महतो, अंतराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक प्रकाश राम, श...