रांची, फरवरी 14 -- बुंडू, संवाददाता। बिरसा मुंडा डीएवी आवासीय विद्यालय बुंडू में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में लगभग 60 शिक्षकों ने भाग लिया। संसाधक परमजीत कौर और सीमा सिंह ने तनाव प्रबंधन, सकारात्मक कक्षा वातावरण व छात्र कल्याण पर सत्र लिए। समापन पर प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने संसाधकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और शिक्षकों से विद्यार्थियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...