लखनऊ, नवम्बर 11 -- -प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले पार्टी चलाएगी 'जनजातीय गौरव अभियान' -15 नवंबर को सोनभद्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे सम्मेलन को संबोधित लखनऊ, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को 'जनजातीय गौरव अभियान' के रूप में मनाएगी। इसी क्रम में 15 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में जनजातीय स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 12 से 15 नवंबर तक सभी जिलों में जनजातीय स्मारकों पर स्वच्छता अभियान, दीपोत्सव और पुष्पार्चन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। सोनभद्र में 15 नवंबर को भव्य जनजातीय स्वाभिमान सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। यह तमाम जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मंगलवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.