पिथौरागढ़, नवम्बर 17 -- पिथौरागढ़। जन शिक्षण संस्थान पिथौरागढ़ में बिरसा मुंडा जयंती धूमधाम से मनाई गई। सोमवार को संस्थान के निर्देशक मीनाक्षी त्रिपाठी ने स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान निर्देशक त्रिपाठी ने उनके जीवन, संघर्ष और देश के प्रति योगदान के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी। वहीं प्रशिक्षणार्थियों ने भाषण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों से बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने को कहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बिरसा मुंडा के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...